रायपुर में पुलिस का चेकिंग अभियान: बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध वाहनों पर की सख्ती

छग

Update: 2026-07-11 09:33 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुबह से ही दोपहिया वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों और वाहन दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जा रही है।


रायपुर पुलिस का कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कई बार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता है। ऐसे वाहनों की पहचान करना मुश्किल होता है, जिससे अपराधियों को पकड़ने में परेशानी आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बिना नंबर वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस विशेष जांच अभियान में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस भी सक्रिय रूप से शामिल है। शहर के 35 से अधिक प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस का मानना है कि नियमित वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने से अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस विशेष रूप से उन वाहनों पर नजर रख रही है जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी है या जिनकी नंबर प्लेट अस्पष्ट है। इसके अलावा ऐसे वाहन जिनके दस्तावेज पूरे नहीं हैं, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर पुलिस
ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अपडेट रखें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। राजधानी में अचानक शुरू हुए इस व्यापक अभियान से वाहन चालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर नकेल कसने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी।
Tags:    

Similar News