कवर्धा। CM विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले में नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, सशक्त संगठन ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। यह नवीन पार्टी कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने, कार्यकर्ताओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराने के साथ ही जनसेवा के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
यह कार्यालय हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिनके अथक परिश्रम, समर्पण और सेवा भाव ने संगठन को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। संगठन की यही शक्ति विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन , राजनांदगाँव लोकसभा सांसद संतोष पांडे, विधायक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।