रायपुर: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। वे सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे।

दोनों मुख्यमंत्रियों की इस मुलाकात में समक्का सागर बैराज को लेकर दोनों राज्यों के बीच अहम चर्चा होनी है। बैठक में बैराज के कारण छत्तीसगढ़ के इलाकों के संभावित रूप से जलमग्न होने के मुद्दे पर बात होगी। साथ ही बैराज को पूरी क्षमता से चलाने के लिए जरूरी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा।
बैठक में तेलंगाना के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Tags: