रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर लिखा, जय छत्तीसगढ़ महतारी! छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमारा प्रिय प्रदेश शांति, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़े। हमारी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं एवं समृद्ध जनजातीय विरासत सदैव अक्षुण्ण रहे और विकास की नई ऊँचाइयों को छूता हमारा छत्तीसगढ़ नित नई उपलब्धियाँ हासिल करे।
इस अवसर पर कैबिनेट के साथी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह जी सहित सम्माननीय विधायकगण एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!


Tags: