Sonipat: कॉलेज टॉपर बनीं अश्विनी, मुस्कान दूसरे और संदीप तीसरे स्थान पर
सोनीपत: पीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी कामी रोड सोनीपत के विद्यार्थियों ने हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की ओर से आयोजित डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्मा.) प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
डिप्लोमा इन फार्मेसी द्वितीय वर्ष में पीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थी अश्वनी कुमार ने 75 फीसदी अंक हासिल कर कॉलेज में टॉप किया। मुस्कान ने 74.09 फीसदी अंक लेकर दूसरा और संदीप ने 73.2 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रथम वर्ष की परीक्षा में अमित ने 73.8 फीसदी अंक हासिल कर कॉलेज में पहला स्थान पाया। किरण ने 72.7 फीसदी अंक लेकर दूसरा और हर्ष राठी ने 72.5 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ परिसर में सभी मेधावी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया।
पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने मंगलवार को विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि फार्मेसी एक सुरक्षित करियर विकल्प है, जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार के लिए हमेशा उपयुक्त रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और रेलवे आदि में फार्मासिस्ट की नियमित भर्तियां निकलती रहती हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी प्रशिक्षित फार्मासिस्टों की मांग बनी रहती है।
डॉ. विजयपाल नैन ने कहा कि आज फार्मेसी पेशेवरों की मांग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर है। अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश योग्य फार्मासिस्टों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी. संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, गौतम नैन, भोपाल सिंह, पीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डॉ. सुमिता, डॉ. सुनीता, नीलम, अभिषेक सहित अन्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।