Jaipur: राज्यपाल बागडे से मंत्रियों ने की मुलाकात, विभिन्न विषयों पर चर्चा
राज्यपाल बागडे से मंत्रियों की मुलाकात, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई चर्चा
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को लोकभवन में प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने राज्यपाल बागडे का अभिवादन किया। यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में हुई।