दोस्त पर जानलेवा हमले का आरोप, शराब पिलाने के बाद गले पर किया चाकू से वार
हापुड़ में दोस्त पर हत्या के प्रयास का आरोप
हापुड़: युवक असद के गले पर चाकू से हमला करने के मामले में उसके दोस्त वसीम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। गंभीर रूप से घायल असद को हापुड़ जिला अस्पताल से मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल रेफर किया गया।
घायल के भाई की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फोन पर बताया था कि असद पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है। बाद में फ्रीगंज रोड स्थित रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज देखने पर दोस्त की भूमिका का आरोप सामने आया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि वसीम असद को गाजियाबाद के गरिमा गार्डन से शराब पिलाकर हापुड़ लाया। यहां तख्त पर लिटाने के बाद उसके गले पर चाकू से वार किया। घायल युवक मदद के लिए सड़क पर आया तो राहगीर रुक गए।
कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।