फिरोज अंसारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुजफ्फरनगर : समाजवादी युवजन सभा के समर्पित कार्यकर्ता फिरोज अंसारी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुजफ्फरनगर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने इसे संगठन के एक जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता के संघर्ष का सम्मान बताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि फिरोज अंसारी वर्षों से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है, जिसका परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फिरोज अंसारी के नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा को नई ऊर्जा मिलेगी और बड़ी संख्या में युवा पार्टी की विचारधारा से जुड़ेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने फिरोज अंसारी की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा युवाओं को समाजवादी आंदोलन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने कहा कि फिरोज अंसारी का संघर्षशील व्यक्तित्व, सरल स्वभाव और जनसंपर्क उन्हें एक मजबूत जननेता बनाता है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से समाजवादी युवजन सभा को नई दिशा मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
अपने सम्मान से अभिभूत फिरोज अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, चरथावल विधायक पंकज मलिक और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी लियाकत कुरेशी ने की, जबकि संचालन शाइम हसन एडवोकेट ने किया। समारोह में चरथावल विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, हाजी लियाकत अली, नौशाद अली बुडीना खुर्द, सोमपाल भाटी, पूजा अंबेडकर, मोहम्मद नियाज हैदर, विपिन लटियान, सुदेश पाल, आजश गुर्जर, साहुन खान, मंगल कपिल मलिक, अफजाल अली, अरशद मलिक, रवि गुर्जर, शमी खान, सुमित मलिक, अब्दुल्ला कुरेशी, हसन अली खान, रिजवान खालिद, परवेज प्रधान, साकिब जैनुल एडवोकेट, हिमांशु बालियान, राशिद जैदी, काजी कलीम, हारून खान तालड़ा, अब्दुल मुत्तलिब, ज़ीशान अल्वी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।