Shimla. शिमला। बारिश के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को 260 सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। लोक निर्माण विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य चला कर 147 सडक़ों को खोल दिया है। लिहाजा अब शेष बची 113 सडक़ों को आगामी दो दिनों में बहाल करने का लक्ष्य रखा है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य भर में गुरुवार के दिन बंद पड़ी कुल 260 सडक़ों में से 147 को खोलने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से अधिकांश सडक़ों को देर शाम तक बहाल कर दिया गया है। विभाग का कहना है राज्य में 113 सडक़ें अभी तक बंद पड़ी हुई है। राज्य में बंद पड़ी 63 सडक़ों को खोला जाएगा। तदोपरांत 50 सडक़ों की बहाली को लेकर विभाग काम करेगा। पीडब्ल्यूडी के मंडी जोन में सबसे अधिक 97 सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और इनमें से 39 को बहाल कर दिया है। दूसरे नंबर पर शिमला जोन में कुल 92 सडक़ें बारिश के कारण बंद पड गई थी, जिस पर पीडब्लयूडी ने शाम तक 58 सडक़ों को वाहनों के लिए खोल दिया है। इसी तरह कांगड़ा जोन में बंद पडी 68 सडक़ों में से 50 को बहाल कर दिया है।