Nagrota Bagwan. नगरोटा बगवां। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य में चतुर्थ विशाल रोजगार मेले का आयोजन 25 एव 26 जुलाई, 2026 को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजए नगरोटा बगवां में किया जा रहा है। यह शब्द नगरोटा बगवां के विधायक एवं बाल मेला समिति के संरक्षक आर एस बाली ने बुधवार को ओबीसी भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहे। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना तथा उन्हें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे जोडऩा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 25 एवं 26 जुलाई को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नगरोटा बगवां पुंचकर विमिन्न कंपनियों के साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार और कोऑर्डिनेटर अमित सूद ने बताया इस मेले में अभी तक 27 कम्पनियां युवाओं के चयन के लिए पंजीकरण करवा चुकी हैं।
जो 3500 युवाओं का चयन करेंगी। उन्होंने बताया युवाओं को 14 हजार से 50 हजार तक वेतन देंगी। साक्षात्कार में दसवीं, बाहरवीं, बीए, आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री किए युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा दो दिवसीय मेगा रोजगार मेले में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगे जिनमें सिस इंडिया लिमिटेड, ईवान सिक्योरिटी फंक्शंस, टीवीएस, रिलायंस जिओ, आईटीसी, वर्धमान, जेके मोटर्स, पी-जीए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशन, हैवेल्स, क्लब महिंद्र सहित कई नामी कंपनियां मौजूद रहेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि रोजगार मेले में भाग ले रहे आवेदकों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था रहेगी उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन एक बार फिर हजारों युवाओं के लिए रोजगार का द्वार खोलेगा और हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े एव सफल रोजगार मेलों में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करेगा।