कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा, मोदी सरकार बातचीत को तैयार, केंद्रीय मंत्री से मिलने जा रहे

देखें वीडियो.

Update: 2026-07-20 06:56 GMT

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि जल्द ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि सरकार ने खुद बातचीत के लिए उनसे संपर्क किया है.

सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई 2026 को सफदरजंग अस्पताल के डायरेक्टर को एक पत्र लिखा है. अपने पत्र में साफ तौर पर कहा है, 'ये बताने के लिए है कि आज मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरे हेल्थ पैरामीटर्स भी बिल्कुल सामान्य दिख रहे हैं. इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे अस्पताल से जाने की अनुमति दें, भले ही अस्थायी रूप से, ताकि मैं आज सुबह होने वाले संसद मार्च - संसद चलो में शामिल हो सकूं. मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा'. उन्होंने पत्र शेयर करते हुए लिखा, 'सोनम वांगचुक आप सभी से मिलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अभी-अभी अस्पताल प्रशासन को एक पत्र सौंपा है, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक है और प्रशासन का भी ये दावा है कि वे किसी हिरासत में नहीं हैं। ऐसे में यह सवाल उठाया गया है कि जब वे हिरासत में नहीं हैं, तो उन पर पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं?'
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी के कई नेताओं का समर्थन मिल रहा है. बैरिकेडिंग के बावजूद आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह कूदकर प्रदर्शनकारियों का साथ देने पहुंचे.
लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है. गीतांजलि अंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की डिवीजन बेंच के सामने यह याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी याचिका में सिंगल बेंच के कल के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें जस्टिस मिमी पुष्करणा की सिंगल जज बेंच ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से हटाकर उनकी पसंद के किसी प्राइवेट अस्पताल में ट्रांसफर करने से साफ इनकार कर दिया था.

Tags:    

Similar News