APG विश्वविद्यालय की काउंसिलिंग में उमड़ी छात्रों की भीड़

Update: 2026-07-20 12:05 GMT
शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित दूसरे चरण की काउंसलिंग में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों ने संकाय सदस्यों और प्रवेश परामर्शदाताओं से संवाद किया। उन्हें पाठ्यक्रमों, करियर विकल्पों, छात्रवृत्तियों, इंटर्नशिप, कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना और शिक्षण वातावरण का भी अवलोकन किया।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार आरएल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों के साथ अधिक समझौता ज्ञापन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगों के साथ सहयोग बढऩे से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, विशेषज्ञ व्याख्यान और व्यावहारिक प्रशिक्षण के अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है, ताकि उन्हें बेहतर प्लेसमेंट और करियर के अवसर मिल सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि काउंसलिंग का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार सही पाठ्यक्रम चुनने में सहायता प्रदान करना है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
Tags:    

Similar News