डलहौजी की गांधी चौक पुलिस चौकी को मिला नया ठिकाना

Update: 2026-07-25 11:00 GMT
Dalhousie. डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी के गांधी चौक स्थित सिटी पुलिस चौकी को शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने रिबन काटकर नए भवन का विधिवत तरीके से उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीपीओ डलहौजी मंयक शर्मा भी विशेष तौर से मौजूद रहे। आशा कुमारी ने कहा कि गांधी चौक पुलिस चौकी को बेहतर सुविधाओं वाले भवन में स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर
दिया गया है।


उन्होंने कहा कि नए भवन में जहां पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं आम लोगों को भी अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी। आशा कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन नगर में आधुनिक सुविधाओं का विकास समय की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, एसडीएम अनिल भारद्वाज, तहसीलदार रमेश चौहान, नगर परिषद की उपाध्यक्ष रीना जरयाल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, पार्षद तिलक कपूर, पार्षद प्रवीण कुमार, पार्षद वंदना, जेई संजीव शर्मा, मायुक चड्ढा, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News