सेब-नाशपाती से अच्छी कमाई, टमाटर ने बिगाड़ा किसानों का गणित

Update: 2026-07-25 11:46 GMT
Kullu. कुल्लू। कुल्लू जिले की भुंतर-बंदरोल सब्जी मंडी में शुक्रवार को सेब और नाशपाती की आमद जारी रही। मंडी में उच्च गुणवत्ता वाले फलों को बेहतर दाम मिलने से बागबानों के चेहरे खिल उठे। खास तौर पर डार्क ब्राउन गाला सेब ने सबसे अधिक कीमत हासिल करते हुए 230 रुपए प्रति किलो का भाव प्राप्त किया। मंडी में शुक्रवार को डार्क ब्राउन गाला सेब 230 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिका। वहीं ब्लैक स्प्लेंडर सेब को 130 रुपए प्रति किलो का भाव मिला। इसके अलावा नाशपाती भी अच्छी मांग के चलते 150 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी। कारोबारियों के अनुसार बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाले फलों की
मांग बनी हुई है।


जिसके कारण बेहतर ग्रेड के उत्पादों को आकर्षक कीमत मिल रही है। भुंतर-बंदरोल सब्जी मंडी में इन दिनों कुल्लू घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से सेब और नाशपाती की खेप लगातार पहुंच रही है। मौसम अनुकूल रहने और तुड़ाई में तेजी आने से आने वाले दिनों में फलों की आवक और बढऩे की संभावना है। मंडी में बागवान सुबह से ही अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं और गुणवत्ता के आधार पर फलों की बोली लगाई जा रही है।व्यापारियों का कहना है कि शुरुआती सीजन में बेहतर रंगए आकार और गुणवत्ता वाले सेब की बाजार में अच्छी मांग रहती है। यदि मौसम सामान्य रहा और गुणवत्ता बनी रही तो आगामी दिनों में भी बागवानों को संतोषजनक दाम मिलने की उम्मीद है। वहीं बागवानों का कहना है कि अच्छे भाव मिलने से परिवहन और उत्पादन लागत का बोझ कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी। मंडी विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेगा, आवक बढऩे के साथ कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Tags:    

Similar News