PWD ने युद्धस्तर पर खोले 75 मार्ग, 16 पेयजल योजनाएं बहाल

Update: 2026-07-25 11:58 GMT
Chamba. चंबा। जिला चंबा में मानसून की बेरहम बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शक्रवार को भी जिला चंबा में पहाड़ों के दरकने से हुए भूस्ख्द्मलन के कारण 98 मार्गों पर यातायात बाधित रहा। इसके अलावा 106 के करीब पेयजल योजनाएं बाधित हुई। बारिश का दौर थमते ही लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्गों को खोलने का काम युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं का मुरम्मत कार्य भी जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चंबा जिला में बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से 98 मार्ग बंद होकर रह गए। इनमें चंबा के 37, डलहौजी व सलूणी के चार-चार, तीसा के चौदह, भरमौर के बारह, पांगी के दो और भटियात के 25 मार्ग शामिल रहे। शुक्रवार सवेरे बारिश का दौर थमने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्गों को खोलने का काम युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया।


शक्रवार शाम तक लोक निर्माण विभाग ने 75 मार्गों को दोबारा से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। 23 बंद मार्गों को खोलने का काम लगातार जारी है। मौसम साफ रहने की सूरत में शनिवार तक सभी मार्गों के वाहनों की आवाजाही हेतु खुलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि चंबा जिला में शुक्रवार रात को भी बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से जहां यातायात प्रभावित हुआ है वहीं पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। जिला में बारिश के कारण जलशक्ति विभाग की 106 पेयजल योजनाएं बाधित हुई है। इनमें चंबा की नौ, तीसा की 61, सलूणी व पांगी की सात-सात, भरमौर की छह और भटियात की सोलह पेयजल योजनाएं शामिल हैं। शुक्रवार शाम तक सोलह पेयजल योजनाओं का मुरम्मत कार्य पूरा कर पानी की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। 90 बाधित पेयजल योजनाओं का मुरम्मत कार्य जारी है। बारिश के कारण भरमौर व भटियात में बिजली बोर्ड के नौ ट्रांसफार्मर भी बंद हुए हैं। इनमें एक ट्रांसफार्मर को रि-स्टोर कर दिया गया है। आठ ट्रांसफार्मरों की मुरम्मत का रि-स्टोर करने का काम लगातार जारी है।
Tags:    

Similar News