कुल्लू में अज्ञात लोगों के हमले से जेई की मौत

Update: 2026-07-27 10:43 GMT
Kullu. कुल्लू। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया से गत शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की थी। हमले से घायल जेई का एम्स बिलासपुर में इलाज चल रहा था, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में उनकी पत्नी ने बताया था कि लाभ सिंह शुक्रवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे। मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने पिरड़ी पुल के पास दुर्घटना होने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान रोटरी आई अस्पताल गांधी नगर के बाहर उनकी स्कूटी खड़ी मिली, जबकि लाभ सिंह सडक़ किनारे एक सब्जी के खोखे के पास मुंह के बल
गिरे हुए मिले।


उन्हें तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया था। परिजनों ने आशंका जताई थी कि कार्यालय से घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर उन पर हमला किया। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग के जेई के साथ मारपीट का मामले सामने आया है। जेई गांधी नगर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग कार्यरत था। पुलिस ने उन्हें जलशक्ति कार्यालय गांधी नगर के साथ लगती ऊपरी सडक़ के पास टीनपोश खोखे के समीप मुंह के बल बेहोशी की हालत में बरामद किया था। उनके पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने की आशंका जताई है। मामले में सदर थाना कुल्लू 25 जुलाई के तहत बीएनएस की धारा 126(2) और 115(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News