INDIA ब्लॉक के नेताओं का मार्च...राहुल गांधी ओपन रूफ गाड़ी से रवाना
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: INDIA ब्लॉक के नेताओं का मिंटो ब्रिज से मार्च शुरू कर दिया है. विपक्षी नेता एक खुली बस में जाते नजर आ रहे हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 'INDIA' गठबंधन की महारैली हो रही है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम नेता रैली में शामिल होंगे.
रविवार को रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी, यह मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचेगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है.
इस बीच, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी. वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे.
दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली का विरोध जताया है. CTI ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा था कि राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें बंद मत कीजिए.
राहुल गांधी ने कहा कि त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं कि जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. राहुल ने कहा, 'प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए. व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.'