रांची छात्र आंदोलन में वार्ता बेनतीजा कल फिर होगी 12 बजे बैठक

प्रदर्शन

Update: 2026-08-08 16:02 GMT
Ranchi रांची। छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि, सरकार ने बातचीत का सिलसिला जारी रखने का फैसला किया है। मंत्री संजय यादव ने बताया कि छात्रों के साथ वार्ता का अगला दौर रविवार को दोपहर 12 बजे होगा।
सरकार और छात्रों के बीच जारी गतिरोध के बीच अगली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें छात्रों की प्रमुख मांगों और आंदोलन को समाप्त कराने के संभावित रास्तों पर चर्चा होगी। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश जारी है।



आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहे https://jantaserishta.com/ पर 
Tags:    

Similar News