पत्नी की हत्या के बाद तीन महीने से फरार था आरोपी, हथियार के साथ पकड़ा तो 11 केसों का राज खुला
पत्नी की हत्या
Delhi दिल्ली: पुलिस ने लाल बाग मर्डर केस में 550 किमी की इंटर स्टेट सर्च के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी एक अन्य हत्या के मामले में भी वांछित है। रोहिणी जिला एसटीएफ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले चेकिंग के दौरान सरवर अली नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से गैरकानूनी हथियार बरामद किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि सरवर अली 6 जून को आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वॉन्टेड था और लगभग तीन महीने से फरार था। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ कई केस पहले से दर्ज हैं।
इस मामले को लेकर जॉइंट सीपी विजय सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "हमारा एक मर्डर केस सॉल्व हो गया है। उसने अपनी पत्नी को खुले में मार डाला था। यह घटना 6 जून की रात को हुई थी और वह फरार था। यह घटना आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई थी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम को शुरू में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई संभावित ठिकानों और कनेक्शन पर सर्च करने के बावजूद सफलता नहीं मिली। आखिर में, रोहिणी डिस्ट्रिक्ट की टीम को सफलता मिली। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "रोहिणी जिले में स्पेशल टास्क फोर्स ने सूचना के तहत एक आरोपी सरवर अली को पकड़ा है। इनने 7 जून को भलस्वा डेरी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आउटर नॉर्थ के पास पत्नी को चाकू घोंपकर और पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वो जगह-जगह भागता रहा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में हमने रेड की। 7 जून से लेकर अभी तक ये फरार था। इस पर इनाम की भी घोषणा की गई थी।"
उन्होंने कहा कि सरवर अली के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 11 मामले दर्ज हैं। ये जगह-जगह छिपकर छोटा-मोटा काम भी करता रहा। हत्या की वजह उसने बताई कि उसे अपनी पत्नी पर शक था और वो परेशान हो चुका था। पारिवारिक परेशानी और तंगी में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। इसका 13 साल का बड़ा बेटा है और दो छोटी बच्चियां लगभग आठ और चार साल की हैं। डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल ने कहा, "हम लोगों ने आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा है इसे। 15 अगस्त की वजह से 14 तारीक को चेकिंग चल रही थी, इस दौरान हमने अपना ट्रैप बनाकर इसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान पता चला कि वह वांछित अपराधी है। इस पर पुराने लूटपाट, चोरी वगैरह के मामले पहले से दर्ज हैं। ये अपने नशे की लत के लिए भी चोरी करता था।