सरकार का प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को वार्ता का न्योता, चार सदस्यीय मंत्री समिति गठित

Update: 2026-08-05 15:24 GMT
Ranchi रांची: विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के साथ बातचीत के लिए झारखंड सरकार ने चार सदस्यीय मंत्री-स्तरीय समिति का गठन किया है। सरकार ने प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों से अपना प्रतिनिधिमंडल तय कर वार्ता के लिए आगे आने की अपील की है। राज्य सरकार का कहना है कि वह बातचीत के जरिए समाधान निकालने के पक्ष में है और छात्रों की बात गंभीरता से सुनना चाहती है।
झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले पर सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक मंत्री समिति का गठन किया गया है और छात्रों तक यह संदेश पहुंचाया गया है कि सरकार बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है।
दीपिका पांडे सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री ने बहुत ही सकारात्मक बात कही है और एक कमेटी बनाई गई है। छात्रों तक यह संदेश भेजा गया है कि सरकार वार्ता के लिए तैयार है। वे अपना एक प्रतिनिधिमंडल तय करके बताएं। सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी उनसे बातचीत के लिए तैयार है। अब हम छात्रों की ओर से प्रतिनिधिमंडल तय होने का इंतजार कर रहे हैं।"
सरकार का मानना है कि संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। इसलिए प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिनिधियों का चयन कर जल्द से जल्द सरकार के साथ बातचीत शुरू करें। फिलहाल सरकार की ओर से समिति के सदस्य छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि प्रतिनिधिमंडल तय होने के बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता होगी, जिसमें अभ्यर्थियों की मांगों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरकार ने संकेत दिया है कि वह सकारात्मक और लोकतांत्रिक तरीके से इस मुद्दे का समाधान चाहती है, ताकि छात्रों के हितों की रक्षा के साथ-साथ राज्य में सामान्य स्थिति भी बनी रहे।
Tags:    

Similar News