Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट

Update: 2026-07-07 12:50 GMT
नई दिल्ली: बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 70 Max में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मोटोरोला के एक नए स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं है लेकिन इसके URL से यह Motorola Edge 70 Max होने की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Motorola Edge 70 के अलावा Motorola Edge 70 Pro, Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च किया गया है।
मोटोरोला का दावा है कि आगामी स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े टास्क के लिए NPU का 46 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के विपरीत, Motorola Edge 70 Max में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बायीं साइड पर एक बटन दिया गया है, जो AI टास्क के लिए हो सकता है। Motorola Edge 70 Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा के अलावा पेरिस्कोप और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Motorola Edge 70 Max के लिए ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में
वारलेस चार्जिंग
के लिए सपोर्ट मिल सकता है।
भारत में पिछले महीने Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले 144 Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। Motorola Edge 70 Pro+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tags:    

Similar News