बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दीपावली के दिन जुआ खेल रहे 15 लोगों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गिरधौरान गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुक्तिधाम के पास चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। मौके से 14 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, सकरी थाना प्रभारी संजय शिंदे को सूचना मिली थी कि गिरधौरान गांव के मुक्तिधाम के पास कुछ लोग एकत्र होकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देने की तैयारी की। इसके बाद पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ लिया।
मुक्तिधाम के पास जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी
पुलिस कार्रवाई के दौरान जुए के फड़ से 14 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई। पकड़े गए सभी आरोपी गिरधौरान गांव के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक साहू (52), शिवा विश्वकर्मा (23), रामकुमार यादव (30), मानसिंह (30), बुचनू यादव (42), दिलहरण सिंगरौल (39), शिवकुमार सारथी (30), तीजराम साहू (40), जितेन्द्र जायसवाल (21), विरेन्द्र सिंगरौल (20), शीतल सिंगरौल (28), छोटेलाल खुसरो (30), रोहित सिंगरौल (30), भुपेन्द्र कौशिक (28) और धर्मेंद्र रजक (26) शामिल हैं।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने पकड़े गए सभी 15 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। दीपावली के दिन मुक्तिधाम के पास जुआ खेलने की सूचना पर सकरी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से बरामद नकदी और ताश की गड्डी को जब्त कर लिया है।