पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कराने सीएससी संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण
छग
Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायपुर से आए मास्टर ट्रेनर विकास नायक एवं गिरीष कुमार द्वारा जिले के सभी च्वाइस सेंटर (सीएससी) संचालकों एवं वीएलई को श्रमिक पंजीयन, ई-केवाईसी, ऑनलाइन पंजीकरण तथा विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं में तकनीकी संबंधी जैसे- ई-केवाईसी प्रक्रिया, श्रमिक पंजीयन, पोर्टल संचालन तथा योजना संबंधी तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसमें पहली पाली में 85 तथा दूसरी पाली में 220 सीएससी संचालकों एवं वीएलई ने भाग लिया। इस प्रकार प्रशिक्षण में 305 सीएससी संचालकों एवं वीएलई को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।