मंडी जिले के पधर उपमंडल में झटिंगरी के पास फुलाधार में एक 41 वर्षीय रूसी पैराग्लाइडर पायलट, केसिनिया लुबेंको, का पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वह घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, लुबेंको ने कांगड़ा जिले के बीर-बिलिंग से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे तेज हवाओं के कारण उनका अपने पैराग्लाइडर से नियंत्रण हट गया, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर आया है।
घटना के बाद, उन्हें टैक्सी से झटिंगरी ले जाया गया और फिर 108 इमरजेंसी सेवा की एम्बुलेंस के जरिए जोगिंदरनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में, बेहतर इलाज के लिए उन्हें कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
Tags: