Sundla. सुंडला। मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 कराटे प्रतियोगिता में चंबा जिला के सीनियर सैकेंडरी स्कूल किहार व मंगली के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मेडल जीते हैं। इसके साथ ही मंगली स्कूल के खेमराज ने अपने बेहतर प्रदर्शन के जरिए नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। इस प्रतियोगिता में कराटे के विभिन्न वर्गो के मुकाबले में किहार स्कूल के हार्दिक पठानिया ने गोल्ड, मंगली स्कूल के लतीफ व ईशांत व डलहौजी के समक्ष ने रजत पदक और मंगली स्कूल के खेमराज, किहार के रक्षित व डलहौजी के अबेल मटू ने कांस्य पदक जीते हैं। स्कूल इंचार्जो ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाला खेमराज शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखते हुए देश में हिमाचल, चंबा जिला विशेषकर गृह क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।