Una. ऊना। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के लकी ड्रॉ विजेताओं को शुक्रवार को बचत भवन के सभागार में उपायुक्त जतिन लाल ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. रेणु सहरावत भी उपस्थित रहीं। लकी ड्रॉ में कुल 20 विजेता रहे, जिनमें से 16 ने अपने पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि चार विजेता अनुपस्थित रहे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने पहले पांच ड्रॉ निकाले थे। शेष ड्रॉ उपायुक्त जतिन लाल ने निकाले थे।
लकी ड्रॉ
में प्रथम पुरस्कार के रूप में एप्पल आईफोन अथवा एक लाख रुपए का विकल्प था। दूसरे पुरस्कार के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर अथवा 70 हजार का विकल्प दिया गया था। अंब तहसील के पोलियां ज्वाला निवासी सुरजीत सिंह ने 70 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। पांचवें पुरस्कार के तहत टैबलेट अथवा 20 हजार रुपए का विकल्प था। ऊना तहसील के पुल वाला बाजार निवासी अमित और नया नंगल निवासी प्रदीप कुमार ने 20-20 हजार रुपए की राशि प्राप्त की। छठे पुरस्कार के तहत मिक्सर ग्राइंडर अथवा 2,500 रुपए का विकल्प था।

ऊना तहसील के अरनियाला निवासी रवि कुमार और अपर बसाल निवासी बंदना कुमारी ने 2,500-2,500 रुपए प्राप्त किए, जबकि अंब तहसील के ठठल निवासी सहदेव ने मिक्सर ग्राइंडर लिया। सातवें पुरस्कार के तहत प्रेशर कुकर अथवा 2,000 रुपये का विकल्प था। ऊना तहसील के बहडाला निवासी अक्षय कुमार और अंब तहसील के धर्मशाला महंता निवासी सुरेश कुमार के नाम इस पुरस्कार के विजेताओं में शामिल रहे। अक्षय कुमार ने 2,000 रुपए की राशि प्राप्त की, जबकि सुरेश कुमार पुरस्कार लेने के लिए उपस्थित नहीं हुए। आठवें पुरस्कार के तहत सीलिंग फैन अथवा 2,000 रुपए का विकल्प था। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सीमित आय के बावजूद जिला रेडक्रॉस सोसायटी जनहित और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है। लकी ड्रॉ के कूपनों की बिक्री से जुटाई गई राशि से सोसायटी ने लगभग तीन करोड़ रुपये का आधारभूत ढांचा विकसित किया है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. रेणु सहरावत ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा और मानवता का प्रतीक है। सोसायटी गंभीर बीमारियों से पीडि़त असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है।
Tags: