नई दिल्ली: मनीला में क्वाड (QUAD) नेताओं की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने पीएम मोदी को बेहद सख्त इंसान बताया. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के साथ मतभेदों, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ संभावित मुलाकात को लेकर भी बयान दिया. क्वाड नेताओं के साथ मंच शेयर करते हुए ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा, 'वह बेहद सख्त इंसान हैं.' ट्रंप की यह टिप्पणी दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान सामने आई.

चीन के साथ मतभेदों को लेकर पूछे गए सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इन मतभेदों को बहुत अच्छी तरह संभाला गया है. उन्होंने कहा, 'उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह संभाला है. ये दो अलग-अलग राय हैं.'
ईरान के मुद्दे पर ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिका इसे बेहद गंभीरता से लेता है. उन्होंने कहा, 'हम इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं. यही वजह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए.' उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ संभावित बैठक को लेकर भी ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किम जोंग उन उनसे मुलाकात करना चाहेंगे. ट्रंप ने कहा, 'किम जोंग उन मुलाकात करना चाहेंगे. देखते हैं आगे क्या होता है.'
Tags: