मेष राशि का आर्थिक राशिफल

राशि स्वामी की उत्तम स्थिति के कारण धन लाभ के योग बन रहे हैं।आपकी राशि पर बृहस्पति का कर्क में होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराएगा।आपके द्वारा की जा रही व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी।राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

वृष राशि का आर्थिक राशिफल

आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा।भाग्य का साथ मिलने से दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा।हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।शाम के समय लंबे समय से इंतजार कर रहे अतिथि के आने से मन प्रसन्न होगा।रात के समय किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।​

मिथुन राशि का आर्थिक राशिफलपिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी।किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।काम में व्यस्तता अधिक रहेगी, फालतू के खर्चों से बचें।शाम से लेकर रात तक तेज चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात आपका मनोबल बढ़ाएगा।

कर्क राशि का आर्थिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।अपने अच्छे व्यवहार से माहौल हर माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।रात के समय जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है।आज आपका मन दूसरों की मदद करने और दान-पुण्य के कार्यों में बीतेगा।

सिंह राशि का आर्थिक राशिफल

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी।संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी और रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा।प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप दूसरों को बहुत पीछे छोड़ देंगे।आपका हाजमा धीमा हो सकता है और आंखों से जुड़ी कोई समस्या होने की संभावना है।

कन्या राशि का आर्थिक राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में मुस्तैदी से आपको लाभ होगा।पारिवार में किसी मंगल कार्यों को आयोजन से आपको खुशी होगी।रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएंगी।विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें।

तुला राशि का आर्थिक राशिफल

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं।आय के नए स्रोत बनेंगे, बात करने की कला आपको विशेष सम्मान दिलाएगी।भागदौड़ के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।जीवन साथी का सहयोग पर्याप्त मात्रा में आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी।रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी।


 धनु राशि का आर्थिक राशिफल

आज घर की जरूरी वस्तुओं पर धन का खर्चा होता दिखेगा।वाहन, मकान, और अन्य सुख साधनों में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है।रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर राशि का आर्थिक राशिफल

आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होता दिख रहा है।आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी।व्यवसाय परिवर्तन की योजना भी बनती हुई दिख सकती है।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वाहन के अचानक खराब हो सकता है।​

कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल

शनि की स्थिति के चलते आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भागदौड़ और खर्चों में वृद्धि संभव है।किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय सभी वैधानिक पहलुओं की जांच कर लें।शाम तक पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।​

मीन राशि का आर्थिक राशिफल

वैवाहिक जीवन आपका आनंददायक रहेगा।आज पास व दूर की यात्रा के भी योग बनते हुए दिख रहे हैं।बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से आपको काफी खुशी होगी।विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा।शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।


Tags: