मेष राशि,तीर्थयात्रा पर जाने का संयोग बनेगा

आज मेष राशि के लिए चंद्रमा का मकर राशि से गोचर करना सामाजिक क्षेत्र में इनकी सक्रियता को दर्शाता है। आपको किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने अथवा तीर्थयात्रा पर जाने का संयोग बनेगा। पिता और पैतृक पक्ष से आपको फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन आपका सामान्य रूप से सुखद रहेगा लेकिन आपको अटके हुए कुछ काम को भी निपटाना होगा।

वृषभ राशि,उपहार और सम्मान पाएंगे

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। चंद्रमा का भाग्य भाव में संचार करना आपके लिए आनंद का संयोग बना रहा है। आपको किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलाग। आर्थिक मामलों में आपको अपने प्रयास से बढकर सफलता मिलेगी। कहीं से उपहार और सम्मान भी पाएंगे। पड़ोसियों से आपको सहयोग मिल पाएगा। प्रेम संबंध में आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। कोई नया रिश्ता भी आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है।

मिथुन राशि,सेहत में सुस्ती महसूस करेंगे

आपके लिए आज का दिन अप्रत्याशित रह सकता है। कोई मेहमान या मित्र अचानक आकर आपको सरप्राइज दे सकता है। लेकिन आप थकान और सेहत में सुस्ती महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन आपका शुक्र के पंचम भाव में होने रोमांटिक बना रहेगा। आपको मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। कामकाज में आपको आज सुबह से भी एक्टिव रहना होगा। आपको परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि,खर्च आपका बना रहेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन चंद्रमा के सप्तम में होने से अनुकूल बीतेगा। वैवाहिक जीवन मे आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कुछ नई साझेदारी हो सकती है। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह से संबंधित संयोग बनेगे। खर्च आपका बना रहेगा। आपको घरेलू मामलों में और वाहन एवं उपकरण पर खर्च करना होगा। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।

सिंह राशि,आपका खर्च संतुलित रहेगा

आपकी राशि के आज चंद्रमा का छठे भाव में गोचर करना सेहत के लिए प्रतिकूल स्थिति को दर्शा रहा है, आपको आज सांस और कफ से संबंधित समस्या हो सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि आप कोई काम जोश में शुरू करेंगे लेकिन थोड़ी देर में ही आपका जोश ठंडा पड़ जाएगा। इसलिए धैर्य और संयम के साथ आपको अपना काम पूरा करना चाहिए। आर्थिक मामलों में आपका खर्च संतुलित रहेगा। लेकिन कुछ अचानक आने वाले खर्च को आप रोक नहीं पाएंगे। किसी धार्मिक और सामाजिक काम से जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। शाम से रात का समय रोमांचक रहेगा।

कन्या राशि,बड़ी चाहत पूरी होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन रोमांटिक रहेगा। चंद्रमा पंचम भाव में संचार करेंगे जबकि सूर्यदेव का गोचर आपकी राशि में होगा। ऐसे में आप कल कुछ नया करने और सीखने का भी प्रयास करेगे। आपको किसी सगे संबंधी अथवा मित्र से भी मिलने का मौका मिलेगा। शौक मनोरंजन पर आप धन खर्च कर पाएंगे। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। नए वस्त्र और उपहार मिलने की आपको खुशी हो सकती है। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको कोई विशेष लाभ का अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला राशि,प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सूर्यदेव खास बना रहे हैं। परिवार और समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आपकी बातों और सुझाव का लोग सम्मान करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको सगे संबंधियों और अपनों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र मे आप साथी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। फैशन और श्रृंगार के काम से जुड़े जातकों को आज विशेष फायदा मिल सकता है। जान पहचान का भी आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि,सामाजिक संपर्क बढ़ेगा

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा के तीसरे भाव में जाने से पराक्रम और प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक रिश्तों में भावुकता का संचार होगा। किसी पुराने संबंधी या रिश्ते के जुड़ने का भी आपको मौका मिलेगा। दशम भाव का मंगल और गुरु आपको सामाजिक संपर्क बढ़ाने में भी सहयोग प्रदान करेगा। किसी सामाजिक काम में आप लोगों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

धनु राशि,मांगलिक काम में भाग लेंगे

धनु राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में आकर आज आपको परिवार से सहयोग दिलाएंगे। आपको किसी शुभ मांगलिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। वैसे आज आपको थकान की भी अनुभूति होगी। विवादित विषयों से आपको दूर रहना चाहिए। शाम से रात का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा।

मकर राशि,दिन सुखद और रोमांचक बना रहेगा

मकर राशि के लिए आज आज का दिन चंद्रमा सुखद और रोमांचक बना रहे हैं। आपकी राशि में आकर चंद्रमा आपको भावुक और नाजुक सोच देंगे जिससे आप किसी बात पर तुरंत खुश और नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन आपको जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर में आज किसी सगे संबंधी या मित्र का आगमन हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि जिस बात की जानकारी नहीं है उसमें हाथ आजमाने से बचें।

कुंभ राशि,अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन कुछ कमजोर रह सकता है। राशि से दूसरे राशि स्वामी शनि वक्री हैं और राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। आपको आज सेहत में नरमी का अहसास हो सकता है। अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। पारिवारिक जीवन में किसी वजह से जीवनसाथी से दूरी का अहसास हो सकता है। आज दूसरों के मामलों से आपको बचना चाहिए। जरूरतमंद लोगों की मदद करना शुभ रहेगा।

मीन राशि,वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में होना शुभ रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी आज प्राप्त कर सकते हैं। पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी टल रहे काम को पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। आपको आज काम के साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखना होगा नही, क्योंकि काम में उलझने से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।



Tags: