मूलांक 1 : व्यापार में लाभ के खुलेंगे मार्ग
आज मूलांक 1 वालों पर सूर्यदेव की कृपा देखने को मिल सकती है क्योंकि, आज रविवार का दिन है जिसके स्वामी सूर्य होते हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच से कार्यों की अड़चनें दूर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक मामले में भी दिन शुभ रहेगा और परिवार के साथ मिलकर कहीं जाने या मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मूलांक 2 : कार्यस्थल पर होगी प्रशंसा
आर्थिक मामलों में आज मूलांक 2 वालों का दिन अनुकूल रहेगा। अगर लंबे समय से आपका धन कहीं फंसा था, तो वह अब वापस मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में उन्नति के नए मार्ग मिलेंगे। आपके मेहनत और काम की कार्यस्थल पर प्रशंसा हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
मूलांक 3 : बड़ी मुश्किलों का मिलेगा हल
कार्यक्षेत्र में आज मूलांक 3 वाले अपनी समझदारी और अनुभव से बड़ी मुश्किलों का समाधान खोज सकते हैं। इसी के चलते धन लाभ के योग बनने की संभावना है। नौकरी करने वालों के लिए भी यह दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। काम के साथ अपनों के लिए भी समय जरूर निकालें।
मूलांक 4 : आर्थिक क्षेत्र में सतर्क रहें, विवादों से बचें
आर्थिक मामलों में आज मूलांक 4 वालों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आपका आता हुआ धन कहीं अटक सकता है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लेना आवश्यक होगा। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद अथवा बहस से बचें। हालांकि, पारिवारिक मामले में दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ कटु वचनों का प्रयोग करने से बचें।
मूलांक 5 : सोचे हुए काम होंगे पूरे
आज मूलांक 5 वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को उन्नति के नए मार्ग मिल सकते हैं। साथ ही, धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लेकिन नई जगह पर सोच-समझकर ही निवेश करें। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में क्रोध और वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा।
मूलांक 6 : उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन
रविवार के दिन मूलांक 6 वालों को कुछ मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आते हुए अवसर हाथ से निकलने से कुछ परेशान रह सकते हैं। लेकिन धैर्य और मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करना फायदेमंद रहेगा। इससे आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।
मूलांक 7 : दिन रहेगा शुभ
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके सहयोग से आने वाले समय में धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा। वर्कप्लेस पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक मामलों में रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। घर-परिवार का माहौल सामान्य बना रहेगा।
मूलांक 8 : जोखिम भरे फैसले लेने से बचें
आज आपक आर्थिक क्षेत्र में कुछ मामलों को लेकर मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कहीं धन फंसने के चलते तनाव बना रह सकता है। ऐसे में इस समय जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। अपनी सेहत का भी आज विशेष रूप से ख्याल रखें और खानपान पर ध्यान दें। परिवार के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत कर सकते हैं।
मूलांक 9 : आर्थिक लाभ मिलने के संकेत
आज मूलांक 9 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में धन लाभ के योग बने हुए हैं। अगर लंबे समय से कहीं पैसा फंसा था तो वह अब वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोग आज तरक्की के लिए नए रास्ते खोज सकते हैं। नए विचार और योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे।