Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें 12 अगस्त के इवेंट में खास

Update: 2026-07-08 10:29 GMT
नई दिल्ली: Google ने अपने बहुप्रतीक्षित इवेंट Made by Google की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी का यह इवेंट 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज में नए पिक्सल फोन लॉन्च करने जा रही है जिसमें Pixel 11 सीरीज मुख्य रूप से शामिल है। सीरीज में कंपनी कई स्मार्टफोन्स मॉडल पेश करेगी जिसमें Pixel 11 Pro Fold भी शुमार होगा। आइए जानते हैं क्या होगा खास इस इवेंट में, और कौन से डिवाइसेज से उठने वाला है पर्दा!
Made by Google Event Launch Date
Made by Google इवेंट की लॉन्च डेट 12 अगस्त के लिए कंफर्म हो गई है। कंपनी इस इवेंट में Pixel 11 सीरीज को पेश करने वाली है। Bloomberg के Mark Gurman ने कंपनी के आमंत्रण का फोटो शेयर किया है। पोस्ट में पता चलता है कि इवेंट 12 अगस्त को होने जा रहा है। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, और Pixel 11 Pro Fold जैसे मॉडल्स शामिल होंगे। सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें पुरानी Pixel 10 सीरीज जैसा ही डिजाइन मिलने वाला है। जबकि स्मार्टफोन की चेसिस को कंपनी टाइटेनियम में पेश करने वाली है
iPhone 17 Pro की तरह ही कंपनी इस सीरीज में एक खास कलर वेरिएंट पेश करने वाली है जिसे Titanium Mocha में बताया जा रहा है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नई सीरीज में बेहद स्लिम बेजल्स देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही रियर कैमरा बार भी काफी स्लीक होगा। नई सीरीज देखने में स्लिम भी होने वाली है। Pixel 11 Pro Fold में नया कैमरा मॉड्यूल डिजाइन दिया जा सकता है। एक खबर जो निराश कर सकती है वह यह कि कंपनी इस सीरीज में 128GB वेरिएंट को हटा सकती है। उसकी जगह शुरुआत सीधे 256GB से होगी। यानी सीरीज की शुरुआत महंगी हो सकती है।
Pixel 11 में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 6.3 इंच OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। Pixel 11 Pro में डिस्प्ले फीचर्स समान हो सकते हैं लेकिन कैमरा में अंतर मिल सकता है। फोन में अतिरिक्त कैमरा के तौर पर टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।
Pixel 11 Pro XL में बड़ा डिस्प्ले आ सकता है। फोन 6.8 इंच के OLED पैनल के साथ आ सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। Pixel 11 Pro Fold में 6.4 इंच का कवर डिस्प्ले आ सकता है जो कि 120Hz के साथ एक OLED पैनल होगा। वहीं, भीतरी डिस्प्ले 8.1 इंच का LTPO OLED पैनल हो सकता है। इसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। सीरीज में कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट होगा जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। इसमें बेहतर एफिशिएंसी और बैटरी परफॉर्मेंस बताई जा रही है। अब निगाहें 12 अगस्त की तिथि पर हैं, जब गूगल इन डिवासेज से पर्दा उठाएगी।
Tags:    

Similar News