Meerut Snake Murder Case Verdict: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप संग मिलकर पति अमित कश्यप की हत्या कर दी थी. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोनों को 7 अक्टूबर को हत्या का दोषी ठहराया था. आज 16 अक्टूबर को दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई है. रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था. सजा से पहले रविता ने कहा था कि उसे कोर्ट का फैसला मंजूर होगा.
फांसी की सजा दिए जाने पर मृतक अमित की मां ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हमने शुरू से सजा-ए-मौत की मांग की थी. आपको बता दें कि 12 अप्रैल 2025 को अमित कश्यप अपने घर में मृत मिला था और शव के पास सांप मिलने से इसे सर्पदंश समझा गया था. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे अवैध संबंधों के चलते हत्या की साजिश बेनकाब हो गई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. सात अक्टूबर को कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया था.
मालूम हो कि पुलिस ने सांप लाकर देने वाले व्यक्ति को सख्ती से पूछताछ के बाद सरकारी गवाह बना लिया. अभियोजन पक्ष के मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने 7 अक्टूबर को दोनों को दोषी माना, जिसकी सजा का फैसला आज हुआ है.
Tags: